फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या

विज्ञापन
हाथरस: धर्म कांटा स्वामी की हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
अवैध संबंधों में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की थी पति की हत्या
विज्ञापन

इगलास रोड बाईपास स्थित एक धर्मकांटा स्वामी की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश
नींद की गोलियां खिलाकर गला घोंटा और फिर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड बाईपास स्थित धर्मकांटे पर हुई धर्मकांटा स्वामी की हत्या का पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस के मुताबिक धर्मकांटा स्वामी की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले का खुलासा किया है।
जनपद मथुरा के सौंख रोड गांव हकीमपुर निवासी अक्षय चौधरी उर्फ गुड्डू (30 वर्ष) पुत्र रघुनाथ सिंह का शव 17 दिसंबर 2019 को उसी के धर्म कांटे के कमरे में फंदे पर झूलता मिला था। शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें अक्ष्य की मौत गला दबने से होना पाया गया। इस पर परिवार के लोगों ने अक्षय की हत्या किए जाने की बात पुलिस से कही थी और इसका शक मृतक की पत्नी बाला पर जाहिर किया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक के परिवार के अन्य लोग भी बाला पर नजर रखने लगे और अक्षय की मौत के संबंध में उसके फोन से कुछ पुख्ता सबूत भी मिले। इससे साफ हो गया कि बाला ने अपने प्रेमी राहुल पुत्र बच्चू सिंह निवासी सुहागनगर थाना नौहझील मथुरा के साथ मिलकर अक्षय की हत्या कर दी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा और कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट मनोज शर्मा ने आरोपियों से काफी देर तक पूछताछ की। हत्यारोपी बाला और राहुल ने पुलिस को बताया कि अक्षय को नींद की गोलियां देकर बेहोश किया गया और फिर अंगोछा से गला दबाकर हत्या कर दी गई। मौत के बाद अक्षय को फांसी के फंदे पर लटका दिया। खुलासे के वक्त एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसएचओ मनोज कुमार शर्मा के अलावा एसआई सत्यपाल सिंह, शीलेश यादव, शांतनु यादव, रामवीर सिंह, अमित कुमार, शालिनी शर्मा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें