न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगौली में बच्चों के विवाद में दंपती के साथ मारपीट की गई, जिससे वह लहूलुहान हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों का पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज कराया।
आरोप है कि गंगौली निवासी प्रेमपाल का अपने भाई से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को बच्चों के विवाद हो गया। आरोप है कि इस बात को लेकर रंजिशन उसके भाई व अन्य लोगों ने प्रेमपाल व उसकी पत्नी पूजा को घेर लिया और फिर उनकी इतनी पिटाई की कि वह लहूलुहान हो गए।
ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।