न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चंदपा क्षेत्र के नगला भुस के निकट बाइक सवार दंपती को मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए।
कस्बा मेंडू निवासी निजामुद्दीन पुत्र जैनुद्दीन अपनी पत्नी शहनवाज को आगरा से बाइक से लेकर हाथरस आ रहे थे। रास्ते में नगला भुस के पास मैक्स गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दंपती घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजन शहर के निजी अस्पताल ले गए।