फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मतगणना: प्रत्येक टेबल पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर, गणक व चतुर्थ कर्मचारी रहेंगे तैनात

विज्ञापन
एमजी पॉलीटेक्निक के बाहर लगी बैरिकेडिंग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मतदान के बाद अब 10 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से पूरा खाका खींच लिया गया है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना को लेकर 353 कार्मिकों को तैनात किया जाएगा। प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर, पर्यवेक्षक, गणक व एक चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारी को तैनात किया जाएगा।
तीनों विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट से मतपत्रों की गिनती के लिए अलग से टेबलें लगाई जाएंगी। तीन चरणों में रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी होगी। जिले में 10 मार्च को तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना कम से कम समय पूरा किए जाने को लेकर प्रशासन की ओर से खाका खींच लिया गया है।
विज्ञापन

यहां जिले के बैंकों में तैनात स्टाफ को गणक के रूप में तैनात किया गया है। जिले के 353 कार्मिकों को मतगणना में लगाया जाएगा। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 14-14 टेबलें व एक अतिरिक्त आरओ की टेबल रहेगी। वहीं पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए अलग से कार्मिकों व ऑपरेटरों को तैनात किया जाएगा।
हाथरस विधानसभा, सादाबाद विधानसभा में 4-4 और सिकंदराराऊ विधानसभा में 3 टेबलें पोस्टल बैलेट मतपत्रों की गिनती के लिए लगाई जाएंगी। पोस्टल बैलेट वाली टेबलों पर इस बार एआरओ को तैनात किया गया जाएगा। पोस्टल बैलेट की गिनती वाली टेबल पर प्रशासन की ओर से एक एआरओ, दो गणक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुपरवाइजर को तैनात किया जाएगा। सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना शुरू होगी। साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गणना शुरू होगी।
तीन चरणों में होगा कार्मिकों का रैंडमाइजेशन
प्रशासन की ओर से प्रथम चरण में 3 मार्च को कार्मिकों का रैंडमाइजेशन होगा। इसमें कार्मिकों के डाटा को सुव्यवस्थित किया जाएगा। इसके बाद छह मार्च को रैंडमाइजेशन कर कार्मिकों को विधानसभावार व्यवस्थित किया जाएगा। आखिरी रैंडमाइजेशन 10 मार्च की सुबह होगा। इसमें कार्मिकों को टेबलवार तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 मार्च को होगा प्रशिक्षण
मतगणना में लगे कार्मिकों को पांच मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से संत फ्रांसिस कॉलेज में प्रशिक्षण दिए जाने को लेकर खाका खींचा गया है। प्रशिक्षण को लेकर आयोग के निर्देशों के क्रम में मास्टर ट्रेनरों को पूरी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें