फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कई स्थानों पर कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

विज्ञापन
हाथरस: ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय का सम्मान करते भाजपा के पूर्व विस्तारक अनुराग अग्निहोत्री। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर तीन में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। भाजपा के पूर्व संगठन विस्तारक भाजपा अनुराग अग्निहोत्री ने इस मौके पर गरीबों के लिए सेवा कार्य कर
रहे समाजसेवियों को भी सम्मानित किया। इसमें पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष डौली माहौर, वासुदेव माहौर, ब्लॉक प्रमुख हाथरस अमर सिंह पांडेय भी शामिल हैं। कई सभासदों व सफाई कर्मियों को भी
विज्ञापन

सम्मानित किया गया।
कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा वासुदेव माहौर व पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष डौली माहौर को भाजपा के पूर्व संगठन विस्तारक
अनुराग अग्निहोत्री ने सम्मानित किया। कोविड 19 महामारी के दौरान ख़ुद को प्रबंधन में रखते हुए समाज के असहाय लोगों की मदद करने के लिए हाथरस ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय को
पूर्व संगठन विस्तारक भाजपा अनुराग अग्निहोत्री द्वारा कोरोना वॉरियर की उपाधि से सम्मानित किया गया।
अनुराग ने कहा कि पांडेय द्वारा न सिर्फ समाज के लोगों की मदद की जा रही है, बल्कि
मुंबई से वापस आने पर स्वयं प्रशासन को सूचना देकर एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य अदा किया गया है। शहर के वार्ड नंबर तीन में सभासद रामवती माहौर के नेतृत्व में सभासद प्रतिनिधि
हरप्रसाद माहौर ने वार्ड में सफाई नायक होरीलाल एवं उनकी टीम का कोरोना योद्धा के रूप में प्रतीक चिह्न देकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। उनके कार्य की सराहना की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अशोक गोला, अशोक कुमार, राकेश शर्मा, हरप्रसाद माहौर, सुनील वर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, अनिल वर्मा, मोहित वर्मा, चौधरी महेंद्र सिंह, जितेंद्र, लक्ष्मण सिंह गौतम आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें