फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना का टीका लगा नहीं, फिर भी आ गया टीका लगने का मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्र पर एक महिला को कोरोना से बचाव का टीका लगाने से यह कहकर मना कर दिया गया कि उसका अभी छोटा बच्चा है। ऐसी स्थिति में उसको टीका नहीं लगाया जा सकता, लेकिन उसके फोन पर मैसेज आ गया कि उसका टीकाकरण हो गया है। यह देख महिला और उसके परिजन दंग रह गए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है।
शहर के वार्ड संख्या सात बृजधाम पुरम निवासी निशा शर्मा पत्नी निशांत उपाध्याय 11 जून 2021 को जिला महिला अस्पताल में अपने कोरोना से बचाव का टीका लगवाने गई थीं। यहां टीका लगाने वाली टीम ने उनके बच्चों के बारे में पूछा तो पता चला कि उनके आठ महीने का एक बेटा है। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मां को टीका नहीं लग सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिहाजा उनको अभी टीका नहीं लगेगा। उनका बेटा जब एक वर्ष का हो जाएगा, तब टीका लगेगा। निशा बिना टीका लगवाए घर आ गईं। जब उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल रजिस्ट्रेशन चेक किया तो उस पर उन्हें टीके की पहली खुराक लगना दिखाया गया है, जबकि दूसरी खुराक की तारीख नौ जुलाई दी गई है। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ विभाग की इस लापरवाही कि वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगी। उनके पति ने कहा है कि वह इसकी शिकायत डीएम से करेंगे।
हो सकता है कि इस केस में नंबर गलत फीड हो गया हो। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. विजेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें