हाथरस : कोरोना का टीका लगवाता सीआरपीएफ का जवान।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चार केंद्रों पर बने पांच बूथों पर शुक्रवार को कोरोना का टीकाकरण हुआ। सभी बूथों पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने कड़ी नजर रखी। सीआरपीएफ के 54 जवानों को भी कोरोना का टीका लगाया गया। ये जवान बिटिया के गांव में सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं।
शुक्रवार को एमडी टीबी अस्पताल, नगरीय स्वास्थ्य इकाई मधुगढ़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान, सादाबाद, सिकंदराराऊ में कोरोना की दूसरी डोज 840 लाभार्थियों को दिए जाने का लक्ष्य था। जिसके तहत सभी को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया।
सीएमओ दफ्तर परिसर की नगरीय इकाई पर बिटिया के बांव में ड्यूटी कर रहे 54 सीआरपीएफ के जवानों को भी कोरोना का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ के 54 जवानों को कोरोना की पहली डोज दी गई और स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य को कोरोना की दूसरी डोज दी गई।