फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना ने थामी सरकारी कार्यालयों में काम की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में कोरोना संक्रमित निकलने के बाद से विकास भवन स्थित अन्य कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची हुई। तीन दिन के अवकाश के बाद विकास भवन खुलने पर तमाम कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा।
विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे। कई विभागों के कर्मचारियों ने तो घर से अपने कामों को निपटाया। पंचायतराज कार्यालय मंगलवार को खुला, लेकिन महज चंद कर्मचारी ही कार्यालय पहुंचे। कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने आने के कारण कई योजनाओं की गति थम गई है। शासन स्तर पर योजना की प्रगति नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से योजना की प्रगति को लेकर रिमाइंडर भी जारी किए जा रहे हैं, लेकिन कार्यालयों में कर्मचारियों के नहीं आने के कारण परेशानी बनी हुई है। डीपीआरओ कार्यालय में कोरोना संक्रमित निकलने के बाद अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और अपने नमूने टेस्ट के लिए भेजे हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों को नमूनों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें