न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इस बार नायब तहसीलदार दंपती सहित जिले भर के 16 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। पॉजिटिव आए लोगों को कोविड-1 अस्पताल भेजा गया है। कोविड-19 महामारी जिले में पांव पसार रही है। यहां लोगों में जागरूकता के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं, फिर भी पॉजिटिव केस निकलने का सिलसिला जारी है। जिले में वर्तमान में कोरोना के 58 केस एक्टिव केस हैं, जिनमें 16 केस रविवार को शामिल हुए हैं। इनमें एक नायब तहसीलदार व उनकी पत्नी, जिला अस्पताल के एक डॉक्टर की पत्नी और एक वार्ड बॉय के परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं।
पॉजिटिव पाए गए लोगों का विवरण--
55 वर्षीय पुरुष कैलाश नगर हाथरस
38 वर्षीय पुरुष चमन गली हाथरस
32 वर्षीय पुरुष मालिन गली हाथरस
64 वर्षीय पुरुष कासगंज रोड सिकंदराराऊ
65 वर्षीय पुरुष भूतेश्वर कॉलोनी सिकंदराराऊ
60 वर्षीय महिला भूतेश्वर कॉलोनी सिकंदराराऊ
55 वर्षीय पुरुष हसायन
50 वर्षीय महिला हसायन
26 वर्षीय युवक मीतई हाथरस
32 वर्षीय महिला तहसील कंपाउंड हाथरस
33 वर्षीय पुरुष तहसील कंपाउंड हाथरस
45 वर्षीय महिला आगरा
35 वर्षीय महिला बागला जिला चिकित्सालय कैंपस
15 वर्षीय बालक बागला जिला चिकित्सालय हाथरस
14 वर्षीय बालक जिला चिकित्सालय हाथरस
32 वर्षीय पुरुष नवीपुर खुर्द
---
रविवार को 16 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें कुछ दूसरे जनपदों के लोग भी शामिल हैं। हसायन में जो दो केस पॉजिटिव आए हैं, वह दिल्ली से लौटे हैं। सभी को कोविड वन अस्पताल में में भर्ती कराया गया है।
-डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ।