फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नगर पालिका के ईओ की कोरोना जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी मिलते ही नगर पालिका के सभासदों व कर्मचारियों में खलबली मच गई। इसकी वजह यह है कि शुक्रवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक थी और इस बैठक के बाद ही ईओ की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगर पालिका के कार्यालय को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का कहना है कि उन्होंने भी अपनी जांच कराई है। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने ईओ के संपर्क में आए सभासदों व अन्य लोगों से जांच कराने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका बोर्ड की बैठक शुक्रवार की सुबह हुई थी। इसमें नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के अलावा नगर पालिका के ईओ, सभासद व कर्मचारी मौजूद थे। इसके बाद जब ईओ अपनी कोविड जांच कराने के लिए गए तो उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी मिलते ही नगर पालिका में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी अपनी जांच कराई तो शर्मा के मुताबिक उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नगर पालिका कार्यालय को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। वहां सैनिटाइजेशन कराने की तैयारी की जा रही है। वहीं सभी कर्मचारियों, अधिकारियों व सभासदों से कहा है कि वह अपनी जांच करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें