हाथरस: बुधवार की रात्रि को मोमबत्ती जलाकर युवाओं के लिए सरकार से रोजगार की मांग करते कांग्रेसी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सपा और कांग्रेस ने देश में व्याप्त बेरोजगारी पर मोमबत्ती, दीपक और टॉर्च आदि जलाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान नारेबाजी भी की।
बुधवार की रात्रि करीब नो बजे प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसियों ने शहर में कई स्थानों पर मोमबत्ती, टॉर्च और दीपक जलाए और सरकार से लोगों को रोजगार देने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य और शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने किया।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. भाजुद्दीन व वर्तमान जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने अपने आवास पर पर मोमबत्ती जलाकर देश में व्याप्त बेरोजगारी जैसी ज्वलंत समस्याओं पर विरोध दर्ज कराया। शहर में भी सपा नेता रामनारायण काके के नेतृत्व में सपाइयों ने मोमबत्ती और टॉर्च जलाकर बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया।