फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित एक गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वही चार अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सिकंदराराऊ क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर निवासी 27 वर्षीय एक गर्भवती महिला की पिछले दिनों तबियत बिगड़ गई थी। इस पर उसके परिजनों ने उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया था। वहां 23 सितंबर को इस महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं मेडिकल कॉलेज में इस गर्भवती महिला का प्रसव हुआ।
विज्ञापन

प्रसव के दौरान इस महिला की मेडिकल कॉलेज में ही मौत हो गई है। हालांकि बच्चे की हालत सही बताई जा रही है। इधर, चार और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसमें नवल नगर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, जलेसर रोड सादाबाद निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय ताजपुर निवासी एक व्यक्ति, रामजी द्वारा निवासी 58 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें