फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ढाबा संचालक को दरोगा ने बेरहमी से पीटा, शिकायत पर एसपी ने किया लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक दरोगा ने एक वृद्ध को पहले बेरहमी से पीटा और उसके बाद उसका शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। वृद्ध ढाबा संचालक ने इस मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
सतीशचंद्र निवासी भेंकुरी जिले की एटा सीमा पर ढाबा चलाते हैं। उनका आरोप है कि शुक्रवार की रात्रि को जरैरा पुलिस चौकी का दरोगा अनिल कुमार और दो अन्य पुलिसकर्मी उनके ढाबे पर आए। यह लोग वहां शराब पीने लगे। उन्होंने जब शराब पीने से मना किया तो पुलिसकर्मी उन्हें अपने साथ ले गए। वहां रात भर उन्हें पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह बेहोश हो गया। बाद में उनका शांति भंग में चालान भी कर दिया। सतीशचंद्र ने एसपी से इसकी शिकायत की है। शिकायत पर एसपी ने एसआई अनिल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की जांच सीओ सिकंदराराऊ को सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें