फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सादाबाद में फिर निकला कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

विज्ञापन
हाथरस: सादाबाद कस्बे में कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद सैनिटाइजेशन करते नगर पंचायत के कर्मचारी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

नगर में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को फिर से बिनोवा नगर की गली नंबर तीन में 50 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। इस गली में लगातार तीन संक्रमित मिलसे खलबली मची हुई है और लोग दहशत में हैं। नगर पंचायत की टीम ने पूरी गली को सैनिटाइज किया।
बता दें कि बिनोवा नगर की गली नंबर तीन में पिछले हफ्ते ही एक कारोबारी संक्रमित पाया गया। उसके बाद इस गली में बृहस्पतिवार को एक 45 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई। अब इसी महिला का करीब 50 वर्षीय पति भी सीएचसी पर शुक्रवार को की गई कोरोना संक्रमण जांच में संक्रमित पाया गया है। उसको उपचार के लिए मुरसान के कोविड अस्पताल में भेजा गया है। स्वास्थ्य महकमे की टीम में शामिल डॉ. प्रेमपाल शर्मा, डॉ. मनीष शर्मा, सीपी ,एचईओ रविंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर इस व्यक्ति को मुरसान भिजवाया और लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क पहनने से लेकर सामाजिक दूरी का पालन करने, बाहर की वस्तुएं न खाने और कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने के लिए कहा। नगर पंचायत के सफाई निरीक्षक वीरेंद्र चौहान ने गली में बैरिकेडिंग कराकर दवा का छिड़काव कराया। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को खुद को अपना बचाव करना होगा। कोरोना को लेकर शासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें