फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिले में महज 7.5 फीसदी लोगों के मोबाइल में हैं आरोग्य सेतु एप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में आरोग्य सेतु डाउनलोड की रफ्तार बेहद धीमी है। आबादी की सापेक्ष 1.48 लाख लोगों के मोबाइल में ही ऐप डाउनलोड है। हैरानी की बात यह है कि जिले में करीब 19.54 लाख की आबादी है। इसमें से अभी तक प्रशासन के सभी प्रयासों के बावजूद महज 7.5 फीसदी लोगों तक ही आरोग्य सेतु एप पहुंच सका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से न तो इस एप को अपडेट किया जा रहा है और न ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हालांकि हर बैठक में एप डाउनलोड कराने के लिए विचार-विमर्श जरूर होता है।
केंद्र सरकार की ओर से लोगों को कोरोना से बचाव और जागरूकता के लिए आरोग्य सेतु एप तैयार किया गया है। इस एप को प्रत्येक नागरिक व कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मोबाइल फोन में डाउनलोड कराने के लिए शासन ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी किए हैं, लेकिन जिले में इन निर्देशों का पालन कराने में खानापूर्ति की गई है। शासन की समीक्षा में एप डाउनलोड के मामले में जिले की स्थिति खराब है। यहां आरोग्य सेतु एप के डाउनलोड की दर महज 0.1 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विभागीय अफसर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। यहां जिले में आबादी करीब 19.54 लाख के सापेक्ष महज 1.48 लाख लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड है। शासन से मिले आंकडे़ चौंकाने वाले हैं। जिले में 15 कोरोना पॉजिटिव के मोबाइल फोन में ही आरोग्य सेतु एप डाउनलोड है। इस कारण उनके नजदीकी व संपर्क में रहने वाले लोगों को कोरोना संक्रमित क्षेत्र में होने की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने के संबंध में लगातार बैठकों में अनुरोध किया जा रहा है। एप डाउनलोड कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
-आरबी भास्कर, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें