फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना कर्फ्यू का असर, लोग नहीं निकले बाहर

विज्ञापन
हाथरस : कोरोना कर्फ्यू के चलते बंद पड़ा घंटाघर का बाजार। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रविवार के कोरोना कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला। शहर से लेकर देहात तक जिंदगी की रफ्तार थम गई। कोरोना की दूसरी लहर को हराने के लिए लोग खुद ही अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले। पुलिस की सख्ती भी बेहद काम आई। सड़कें सूनी दिखाई दी, बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। दवा, दूध की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानें नहीं खुली। पुलिस बाजार में गश्त करती रही और वाहनों की चेकिंग करती रही। बिना मास्क पहनकर घूम रहे लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और काफी लोगों का चालान भी किया। एसपी ने भी शहर में पैदल गश्त कर जायजा लिया और अधीनस्थों को निर्देश दिए।
कोरोना से बचाव के चलते शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू शनिवार की रात्रि 8 बजे से लागू किया था। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया था। ऐसे में शनिवार की शाम को ही लोगों ने अपनी जरूरत की खरीदारी कर ली थी। हाथरस शहर में वैसे भी साप्ताहिक बंदी रविवार के दिन रहती है लेकिन फिर भी काफी बाजार रविवार को खुलता है। कोरोना कर्फ्यू के चलते रविवार को पूरे दिन बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल, दूध आदि की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानें नहीं खुली। चाय, सब्जी, गुटखा आदि तक की दुकानें नहीं खुली। शहर की सड़कें भी सूनी दिखाई दी। अनावश्यक रूप से लोग बाहर नहीं निकले। इसकी वजह खुद लोगों में कोरोना का डर दिखाई दिया। पुलिस भी शहर में गश्त करती रही और मुख्य राजमार्ग व एनएच पर भी पुलिस वाहनों की चेकिंग करती रही। पुलिस ने बिना मास्क पहनकर घूमने और अनावश्यक घूम रहे लोगों पर जुर्माना भी लगाया। मंदिरों के कपाट भी बंद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें