फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना कंट्रोल रूम जान रहा लोगों के स्वास्थ्य का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना कंट्रोल रूम लोगों के स्वास्थ्य का हाल जान रहा है। इसके लिए लोगों के मोबाइल फोन नंबरों पर फोन करके उनके स्वास्थ्य की मॉनीटरिंग की जा रही है, जिसमें दस बीमारियों बारे में पूछताछ की जा रही है।
पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के तहत डोर-टू-डोर सर्वे आशा व आंगनबाड़ी कर्मचारियों के माध्यम से कराया गया था। इस सर्वे ऐसे लोगों के बारे में भी रिपोर्ट मांगी गई थी, जो पहले से खांसी, सर्दी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, किडनी की परेशानी, फेंफडे़ की परेशानी आदि के बारे में जानकारी जुटाई गई है।
विज्ञापन

इस सर्वे को पूरा हुए करीब एक सप्ताह बीत चुका है। अब ऐसे लोगों को फोन किए जा रहे हैं, जिन्हें सर्वे के दौरान उक्त समस्याएं थीं। कोरोना कंट्रोल रूम से ऐसे महिला पुरुषों से उनके स्वस्थ होने की जानकारी ली जा रही है, ताकि अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो उनका इलाज कराया जा सके और फिर उनकी कोरोना की जांच भी कराई जा सके।
विज्ञापन

आशा व आंगनबाड़ी कर्मचारियों के माध्यम से कराए गए सर्वे में जिन लोगों को डायटबिटीज, हाई बीपी, खांसी, बुखार आदि की समस्या दर्शाई गई हैं, उनको कंट्रोल रूम के माध्यम से फोन करके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे लोगों के कोरोना जांच के लिए नमूने भी लिए जा रहे हैं।
-डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें