फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना से सामान्य दिनचर्या हो रही प्रभावित, लोगों में दहशत

विज्ञापन
हाथरस: जिला न्यायालय परिसर में नगर पालिका प्रशासन द्वारा लगाए गए हैंडवॉश के शुभारंभ के मौके पर मौ - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना की दहशत बरकरार है और इसे लेकर सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। लोग बाहर जाने से बच रहे हैं और अपने परिचितों का हाल-चाल भी जान रहे हैं। पीएम के 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के आह्लवान को सफल बनाने में जहां भाजपा सहित कई संगठन जुटे हैं। वहीं स्वास्थ्य महकमा भी कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करने में लगा है। स्वास्थ्य महकमा भी इस जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील कर रहा है।
कोरोना की दहशत से सामान्य दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोग बाहर की यात्रा व भीड़ का हिस्सा बनने से बच रहे हैं। इसी दौरान पीएम ने 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ ्यू का आह्वान किया है। पीएम ने अपील की है कि 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक लोग बाहर न निकलें। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी इसे सफल बनाने में जुटा है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी सूचिका सहाय ने जानकारी देते हुए बताया इस एक दिन के जनता कर्फ्यू का असर यह होगा कि कोरोना वायरस किसी सतह पर लगभग नौ से 12 घंटे जीवित रहता है। जनता कर्फ्यू का समय सुबह सात से रात नौ बजे तक, मतलब 14 घंटे और फरि रात मतलब लगभग 24 घंटे होगा अर्थात ये 24 घंटे लोग घरों में रहेंगे तो वायरस से इंसान का संपर्क खत्म हो जाएगा और सोशल ट्रांसमिशन का खतरा बहुत कम हो जाएगा।
थाली बजाकर दिया जाएगा धन्यवाद
22 मार्च को पांच बजे इस आपदा के समय लोगों की सुरक्षा में डटे डाक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, मीडिया, होम डिलीवरी करने वाले कर्मियों आदि के कार्यो के प्रति आभार व्यक्त करते व उनका हौसला बढ़ाने के लिए सभी लोग जनता कफ्र्यू के दौरान शाम पांच बजे पांच मिनट के लिए घर की बालकनी से ताली या थाली बजाकर ऐसे लोगों को धन्यवाद देंगे। साथ ही 60-65 साल से ज्यादा उम्र के लोग दो सप्ताह तक घरों में ही रहने की कोशिश करें।
कोरोना के चलते नहीं लगेगा संडे मार्केट
हाथरस। कोरोना वायरस के चलते संडे मार्केट भी स्थगित कर दिया गया है। संडे मार्केट हर रविवार को ढकपुरा रोड पर लगता है। यहां काफी भीड़ एकत्रित होती है। इस बारे में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते ही इस मार्केट को स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल संडे मार्केट अगले आदेशों तक नहीं लगेगा। उन्होंने रविवार को जनता कर्फ्यू को भी लोगों से सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

अस्पताल नहीं आएं, फोन से लें मुफ्त में परामर्श
हाथरस। शहर के बाल रोग विशेषज्ञ व श्रीराम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से चलते लोग उनके हॉस्पिटल पर नहीं आएं। वह मुफ्त में मरीजों और उनके तीमारदारों को सलाह देने को तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने अपने हेल्पलाइन नंबर 9897024144, 9045357056, 7983090811 जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें