फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मेड़ काटने को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा में दो पक्षों के बीच खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। मामला दो समुदायों का होने के कारण पुलिस ने सक्रियता दिखाई और सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गई। यहां से गिरफ्तार किए गए पांच लोगों का पुलिस ने शांति भंग के आरोप में चालान किया है। इनमें एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के दो लोग शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि रविवार की दोपहर को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा निवासी एक समुदाय के लोग अपने खेत की मेड़ को ठीक कर रहे थे। इस बीच वहां पर दूसरे समुदाय के लोग भी आ गए और मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। यहां पर लाठी-डंडे चले गए, जिससे दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दो समुदायों के बीच झगड़े का था, इसलिए सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इनका सोमवार को शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इनमें नसरुद्दीन, इमरान, आमीन और दूसरे समुदाय के नीतेश व यतेंद्र का नाम शामिल है। एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि इस मामले में हिरासत में लिए गए पांचों लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। अब गांव में माहौल शांत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें