फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिटिया प्रकरण के दो आरोपियों के पिता सहित तीन लोग शांति भंग में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के गांव में सीआरपीएफ डेरा जमाए हुए है। खुफिया तंत्र बेहद अलर्ट है और पुलिस भी खासी चौकन्नी है। सोमवार को फिर बिटिया के गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। यह झगड़ा खेत की मेड़ काटने के विवाद को लेकर हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों के पिता और एक अन्य व्यक्ति को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पक्षों में खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया था। झगड़ा बढ़ने से पहले ही पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में इन तीनों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
बहुचर्चित बिटिया के प्रकरण में चारों आरोपी संदीप, रामू, रवि व एक अन्य जिसे नाबालिग बताया जा रहा है, उन्हें सीबीआई पॉलीग्राफी व अन्य टेस्ट के लिए गांधीनगर (गुजरात) ले गई है। वह अभी तक वहां से नहीं लौटे हैं। बिटिया के परिजनों की सुरक्षा में सीआरपीएफ तैनात है। सोमवार को पुलिस को यह सूचना मिली कि बिटिया के गांव में दो पक्षों में खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल ही वहां पुलिस पहुंची। पुलिस ने वहां से एक पक्ष के राकेश पुत्र बाबू सिंह, अतर सिंह पुत्र बाबू सिंह व दूसरे पक्ष के चित्तर सिंह पुत्र जंगी सिंह को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। राकेश इस कांड के आरोपी रामू व अतर सिंह आरोपी रवि का पिता है। दोनों ही आपस में सगे भाई हैं। सीओ सादाबाद बह्म सिंह का कहना है कि खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते तीनों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें