फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खाद्य पदार्थों के 87 में से 21 के नमूने मिले मानक के विपरीत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लखनऊ से आई फूड सेफ्टी व्हीकल्स (मोबाइल वैन) को शनिवार को अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) देवाशीष उपाध्याय और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
टीम ने कई स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। पूरे जिले में वैन ने खाद्य व पेय पदार्थों के नमूने लिए और तत्काल ही इनकी रिपोर्ट भी मिल गई। कुल मिलाकर 87 नमूने लिए गए। इसमें से 21 नमूने मानक के विपरीत पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो नमूने मानक के विपरीत पाए गए, उन कारोबारियों को सुधार करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण से कारोबारियों में खलबली मची रही। टीम रविवार को भी खाद्य पदार्थों की जांच करेगी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, केएल वर्मा, वीएन कटियार व अरविंद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें