फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रुहेरी बिजलीघर को फिर चालू कराने के लिए दिया ज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस : विद्युत उपकेंद्र रूहेरी के लेकर प्रबंधक निदेशक आगरा से मिलकर ज्ञापन देते लोकतंत्र रक्षक ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिडेट आगरा केक प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील सासनी का रुहेरी बिजलीघर 14 साल पहले बनाया गया था।
इसका मकसद यह था कि इस इलाके के 20 गांव के लोगों को अच्छी बिजली आपूर्ति की जाए, लेकिन यह बिजलीघर खंडहर में तब्दील हो गया है, इसलिए इसका निरीक्षण कर तीन माह के अंदर इसे चालू करवाएं। ज्ञापन में कार्यदायी संस्था द्वारा इस बिजलीघर के निर्माण के नाम पर धन के दुरुपयोग करने की शिकायत भी की गई और फर्जीवाड़े का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सरकारी धन का बंदरबांट करने के मामले की भी एसआईटी से जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में रामनिवास रावत, कृष्णगोपाल शर्मा, प्रकाशचंद शर्मा, विक्रम सिंह रावत, रामप्रकाश दीक्षित आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें