फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन दिन तक हर न्याय पंचायत पर प्रवास करेंगे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जय भारत महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत तीन दिन हर न्याय पंचायत पर कांग्रेसी प्रवास करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि 19 अगस्त से लेकर 21 अगस्त तक हर न्याय पंचायत पर कांग्रेसी प्रवास करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेसियों से घर-घर जाकर मुलाकात करेंगे और किसानों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं भी सुनेंगे। 21 अगस्त को सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया जाएगा। इस मौके पर न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत कमेटी का गठन भी किया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुरसान ब्लॉक अध्यक्ष काजल चौधरी, हाथरस ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष पंडित ऋषि कुमार कौशिक, बीना गुप्ता एडवोकेट, जिला प्रवक्ता जितेंद्र गौतम एडवोकेट, जिला महामंत्री निखिलवर्ती पाठक, आरके राजू आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें