फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली प्रतिज्ञा पद यात्रा

विज्ञापन
सादाबाद में प्रतिज्ञा पद यात्रा निकालते कांग्रेसी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद नगर में बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पद यात्रा निकाली गई। इस में कांग्रेसियों ने देश में बढ़ रही महंगाई, अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा पर तंज कसे और जनता से अपील की कि आगामी चुनाव में कांग्रेस का साथ दें, जिससे देश में फिर से खुशहाली लौट सके।
प्रतिज्ञा यात्रा नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। यह यात्रा किसान भवन से प्रारंभ होकर रोडवेज बस स्टैंड जवाहर बाजार होते हुए आंबेडकर पार्क पर जाकर एक नुक्कड़ सभा के रूप में तब्दील हुई। अनुज शर्मा ने कहा कि भाजपा ने देश को और देश के किसानों, गरीबों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। युवा बेरोजगार को रोजगार नहीं मिल रहा है। गरीब और गरीब होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता त्राहि-त्राहि कर रही और फिर से कांग्रेस की सत्ता को याद कर रही है। यात्रा में अनुज शर्मा, प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम एडवोकेट, प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस मथुरा प्रसाद, केके नगायच, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शर्मा, दिनेश चौधरी, ठाकुर महिपाल सिंह, हरिओम चौधरी, जैनुद्दीन जैन, विकास चौधरी, हरेंद्र गुप्ता, अनिल शर्मा, कपिल कुशवाह, मोहन बघेल, रिंकू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें