फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
हाथरस : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महंगाई के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से जुलूस निकाला। कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए हाथों में तख्ती लिए बाजारों में निकले और पेट्रोल पंप पर जाकर बैठ गए। कांग्रेसियों ने पेट्रोल डीजल के बढ़े हुए मूल्यों को वापस लेने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि अब महंगाई चरम सीमा पर आ गई है। पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि से देश के प्रत्येक व्यक्ति पर बोझ पड़ा है। देश की सरकार देश के जनमानस को गड्ढे में ले जाने का काम कर रही है। कांग्रेसी हाथ में कटोरा लेकर नारे लगा रहे थे। जुलूस धरना विरोध प्रदर्शन में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, बीना गुप्ता एड, कृष्णा गुप्ता, कुलदीप कुमार सिंह, अजीत कुमार चौहान, धीरेश दीक्षित, प्रदीप कुमार जादौन, काजल चौधरी, पंडित संतोष शर्मा, दिनेश कुमार चौधरी, सत्यम वशिष्ठ, जैनुद्दीन जैन एड, जितेंद्र गौतम, अंकित चौधरी, नावेद खान, शाकिर कुरैशी, राधेश्याम अग्निहोत्री, हरि शंकर वर्मा, होशियार सिंह, खंगार सिंह लहरी, डॉक्टर मुनेंद्र गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें