संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
इगलास रॉड स्थित तोछीगढ़ बंबा के पास देर रात को मैक्स ने आलू के बोरे लदी बुग्गी में टक्कर मार दी। जिससे दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा। जहां से एक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला मनी निवासी अशोक कुमार पुत्र सौदान सिंह व भोजराज सिंह पुत्र इंद्रपाल अपनी बुग्गी में आलू भर कर इगलास कोल्ड स्टोरेज में जमा करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच तोछीगढ़ बंबा के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही मैक्स ने बुग्गी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों किसान बुरी तरह से घायल हो गए। यहां से भोजराज सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।