फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हाथरस: कलेक्ट्रेट परिसर में धरने के बाद एडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट में किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

एडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठाई समस्याओं के निराकरण की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति को प्रेषित एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में स्थानीय समस्याओं के अलावा किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को कांग्रेसी कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए। कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी ने की और संचालन गोविंद शरण चतुर्वेदी ने किया। राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि पुरदिलनगर में एक हफ्ते पहले मंदिर से मूर्तियां चोरी हुईं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

इससे वहां की जनता आक्रोशित है, इसलिए इस वारदात का जल्द राजफाश किया जाए। इगलास रोड पर सड़क की दशा काफी जर्जर है। कई बार इसे दुरुस्त कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन हालत जस की तस है, इसलिए इसे ठीक कराया जाए। ज्ञापन में गृहकर, जलगृह में बढ़ोतरी करने पर रोष जताया गया। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा गया है कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाया जाए। किसानों के ऊपर से पराली जलाने के मुकदमे वापस लिए जाएं। आवारा पशु लगातार किसानों की फसल बर्बाद कर रहे है। इसे रोका जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के अलावा सेवादल जिला चीफ जय शंकर पाराशर, महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, सरारुद्दीन कुरैशी, अनुज संत, सादाबाद के नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, सिकंदराराऊ नगर अध्यक्ष हसीन खान, नवेद अहमद खान, अखलाक भारती, जितेंद्र गौतम एड., राशिद कुरैशी, हरिकिशन दीक्षित, पं. ऋषि कुमार कौशिक, केशव देव चतुर्वेदी, अविनाश पचौरी, राधेश्याम अग्निहोत्री, हरिशंकर वर्मा, नारायण प्रसाद पिप्पल, गोविंद शरण चतुर्वेदी, मधुर मनोहर शर्मा, सलमा बेगम, सरोज मिश्रा, शायरा बानो, जीवन किशोर लवानिया आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें