फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2010 के बाद नियुक्त शिक्षकों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2010 के बाद हुई नियुक्तियों की अब जांच होगी। इसे लेकर निर्धारित प्रारूप पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों का ब्योरा मांगा है, ताकि शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में वर्ष 2010 के पश्चात हुई शिक्षकों की नियुक्तियों की जांच होनी है। इसे लेकर 68,500 शिक्षक भर्ती, 12,460 शिक्षक भर्ती, 16,448 शिक्षक भर्ती, 15,000 शिक्षक भर्ती, 3,500 शिक्षक भर्ती, 72,825 शिक्षक भर्ती, 10 हजार शिक्षक भर्ती, 10,800 शिक्षक भर्ती, 9,700 शिक्षक भर्ती, 4,280 उर्दू भाषा शिक्षक भर्ती, 29,000 गणित, विज्ञान शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्त शिक्षकों की जानकारी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से बीएसए ने मांगी है। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर वर्ष 2010 के बाद की नियुक्तियों के संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से सूचना मांगी गई है, ताकि जांच प्रक्रिया पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें