फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सादाबाद में कांग्रेस ने शुरू की जन आशीर्वाद पदयात्रा

विज्ञापन
जन आशीर्वाद पद यात्रा निकालते कांग्रेसी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र सादाबाद में भाजपा हटाओ महंगाई भगाओ एवं जन-आशीर्वाद पदयात्रा की शुरुआत मंगलवार से कर दी गई। पदयात्रा का श्री गणेश गांव ऊंचागांव, सुसाईन से हुआ।
इस दौरान कांग्रेसियों ने जनता को भाजपा की असफलताओं और कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं की जानकारी दी। प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद ने कांग्रेस द्वारा 70 साल तक देश में किए गए कार्यों की जानकारी दी और कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का फिर से सत्ता में आना तय है।
विज्ञापन

देश की जनता एक बार फिर से कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। भाजपा ने देश में सिर्फ जातिवाद धर्मवाद का जहर घोलने का काम किया है। वर्तमान सरकार अपने किसी भी वायदे पर खरा नहीं उतर सकी है। दिनों दिन बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जैनुद्दीन एडवोकेट, वेदप्रकाश चौधरी, शालिगराम कुशवाहा, रामवीर फौजी, प्रकाशवीर चौधरी, प्रेम मास्टर, रामकिशन, मुन्ना दिवाकर, अमर सिंह जाटव, ओमप्रकाश दरोगा, अलीम खां, पप्पू चौधरी, शाहिद कुरैशी, कलुआ पंडित पैठ गांव, किशनवीर, रूपकिशोर गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें