फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि की खरीद में कथित घोटाले के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि की खरीद में कथित घोटाले के विरोध में कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य व शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रभारी अधिकारी (ओसी कलेक्ट्रेट) को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से कराने की मांग की गई।
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसी बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और वहां श्रीराम मंदिर के लिए भूमि की खरीद में कथित घोटाले को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज भाजपा का झूठा मुखौटा देश की जनता के सामने उजागर हो गया है। लोगों ने बेहद श्रद्धा भाव से राम मंदिर के लिए जो चंदा दिया, उन्होंने उस चंदे में भी घोटाला कर दिया। इसके लिए देश की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। देश के इतिहास में इनके कारनामे काले अक्षरों से लिखे जाएंगे।
विज्ञापन

महिला इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट और युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम, एससीएसटी विभाग के जिला अध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष जैनुद्दीन जैन एडवोकेट ने धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कृष्णा गुप्ता, सादाबाद के नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, अनुज कुमार संत, प्रधानाचार्य दिनेशचंद्र यादव, अल्पसंख्यक विभाग के नगर अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर, गोविंदशरण चतुर्वेदी, अनिल कुमार रंगीला, रोशनलाल वर्मा, मोहम्मद तौसीब, लाखन सिंह, कपिल कुशवाहा, कपिल नरूला, मनोज चौधरी, मुवीन खान, मधुर मनोहर शर्मा, जगत रावत, पवन पंडित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें