फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रदेश के पंचायतराज मंत्री बोले, प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

प्रदेश के पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में इस बार भी 2017 से पहले वाले हालात हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। गुंडे, माफिया, अपराधियों और बाहुबलियों के दमन का जो दौर भाजपा की मौजूदा सरकार ने शुरू किया है, वह आगे भी सरकार बनने पर चलता रहेगा। मंत्री नगर के मोहल्ला बारहसैनी में भाजपा नगराध्यक्ष नीरज वैश्य के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मंत्री ने कहा कि कोरोना के भीषण संकट का सामना करने बाद प्रदेश सरकार विकास कार्यों की गाड़ी को तेजी से पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है। इसमें प्रदेश के उद्यमियों और व्यापारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। ग्राम पंचायत चुनाव में भाजपा की गिरती ताकत के विषय में मंत्री ने कहा कि थोड़ा बहुत ऊंच-नीच तो चलता है, लेकिन पंचायत चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के सबसे ज्यादा पदों पर भाजपा के प्रत्याशियों की जीत होगी। किसान आंदोलन को मंत्री ने वामपंथियों का फंडा बताते हुए कहा कि किसान नेता न तो समझने को तैयार हैं और नहीं समझाने को। हर समस्या का समाधान मिल बैठकर बातचीत के माध्यम से किया जा सकता है, लेकिन किसान लगातार अड़ियल रुख अपना कर मामले को अनावश्यक रूप से खींच रहे हैं, जबकि आम आदमी सब समझ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में बस स्टैंड की पुरानी समस्या और ट्रॉमा सेंटर चालू न होने पर मंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण पूरे चिकित्सक इसके इलाज में लगे रहे। अब मौका मिलते ही ट्रॉमा सेंटर चालू हो जाएगा। बस स्टैंड के बारे में विधायक राना ने बताया कि इसका प्रस्ताव शासन के पास लंबित है। जल्द ही इसे स्वीकृति मिलेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा के तहत चलने वाली पार्टी है। विश्व में सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी है। आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। नीरज वैश्य ने मंत्री का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें