फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज कांग्रेस व अन्य दलीय प्रत्याशी कर सकते हैं नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

तीसरे चरण के मतदान के लिए कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के प्रत्याशी सोमवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। जिले की तीनों विधानसभा सीटों से अभी तक कांग्रेस व कुछ अन्य दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल नहीं किया गया है। प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया को लेकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।
कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर व अंदर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार तीसरे चरण के मतदान के लिए एक फरवरी तक नामांकन दाखिल होने हैं। जिले में भाजपा, बसपा के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने अपने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस प्रत्याशी भी अपने अपने नामांकन दाखिल कर सकते हैं। वहीं अन्य दलीय व निर्दलीय नामांकन से वंचित प्रत्याशी भी अपने नामांकन दाखिल करेंगे। अब प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने के लिए एक ही दिन शेष बचा है।
विज्ञापन

इस दौरान सभी प्रत्याशी तेजी से अपने नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हुए हैं। रविवार को अपने अपने नामांकन संबंधी दस्तावेजों को पूरा किया। प्रत्याशियों के साथ दो समर्थक ही नामांकन कक्ष तक जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें