फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जेई, एसडीओ की चुनाव ड्यूटी कटने पर अभी असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली महकमे में जेई और एसडीओ की चुनाव में ड्यूटी कटने पर अभी असमंजस की स्थिति है। इन कर्मियों को प्रशिक्षण के पत्र भी मिल गए हैं। इस कारण अधिकारी और कर्मी सोचने पर मजबूर हो गए हैं। सवाल यह है कि यदि मतदान वाले दिन किसी लाइन में फाल्ट हो गया तो इसे कैसे दूर किया जाएगा। इसे लेकर महकमे में चर्चाओं का दौर चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि 64 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इस काम में 400 संविदा कर्मियों के अलावा करीब 200 नियमित कर्मी हैं। बीते दिनों निर्वाचन आयोग की ओर से बिजली महकमे के कर्मियों की सूची मांगी गई, जिसमें 166 कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसमें जेई, एसडीओ व लिपिक शामिल हैं। कर्मियों को प्रशिक्षण का पत्र भी मिल गया है। बीते दिनों जेई संगठन ने अधीक्षण अभियंता को चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए पत्र भी सौंपा था। इसके बाद अधीक्षण अभियंता ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अभी तक ड्यूटी कटने की स्थिति साफ नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन में फाल्ट पर शटडाउन के लिए एसडीओ-जेई का होना जरूरी
हाथरस। बिजलीघरों से एक स्टेशन से दूसरे सबस्टेशन तक 33 हजार केवीए की लाइन से बिजली की आपूर्ति की जाती है। यदि इस लाइन में फाल्ट हो जाता है तो संबधित जेई या एसडीओ को 220 केवी मीतई सबस्टेशन पर पहुंचकर लिखित में शट डाउन लेना पड़ता है। तब जाकर फाल्ट दूर करने की प्रक्रिया शुरू होती है। यदि जेई, एसडीओ चुनाव ड्यूटी में होंगे तो फॉल्ट की समस्या कैसे दूर होगी। इस कारण लोगों को बिजली समस्या का सामना करना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें