न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने मंडल दिवस को लेकर बीपी मंडल आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह लागू किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम प्रभारी अधिकारी (ओसी) कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पूर्व चेयरमैन चौधरी देशराज सिंह ने कहा कि पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए गठित मंडल कमीशन की सभी संस्तुतियां लागू की जाएं, जिससे उचित हिस्सेदारी मिल सके। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शोध छात्र व समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव अजय सिंह यादव ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में पिछड़ों का प्रतिनिधित्व शून्य है। मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करने से पिछड़ो को न्याय देने का काम किया जाना चाहिए।
इस मौके पर शैलेंद्र चौधरी, पूरन प्रधान, गनेशीलाल कुशवाहा, गफ्फार खां, यासीन खां, इब्राहीम, आबिद भोला मेंबर, हंबीर सिंह, अजय चौधरी, बीनू चौधरी, वीरेंद्र सिंह, रोहित यादव नंबरदार, सत्यवीर सिंह, भोला ठेनुआं, देवेंद्र सिंह कटैला आदि मौजूद थे। संवाद