न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास खंड हाथरस के जटोई के प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक की बीपीएड की डिग्री पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसे लेकर नागरिक कल्याण भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण समिति के राष्ट्रीय महासचिव ने बीएसए से शिकायत की है। जिसे लेकर बीएसए ने वेतन पर रोक लगाई है।
बीएसए से की गई शिकायत में नागरिक कल्याण भ्रष्टाचार एवं अपराध निवारण समिति के राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार शर्मा ने कहा है कि प्राथमिक विद्यालय जटोई में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात मकसूद अहमद की बीपीएड की अंक तालिका कूट रचित है।
जिसे लेकर प्रभारी बीएसए उदित कुमार ने तत्काल प्रभाव से अध्यापक के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई। शिकायत की जांच सात दिन के अंदर खंड शिक्षा अधिकारी हाथरस से मांगी है। ताकि अग्रिम कार्रवाई की जा सके।