चंदपा की बिटिया के घर पर तैनात सीआरपीएफ के जवान। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में पीड़ित परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में लगे सीआरपीएफ के जवानों का हाल जानने व सुरक्षा की हकीकत जानने के लिए सोमवार को कंपनी कमांडर संतोष डोंगरे बिटिया के गांव पहुंचे। औचक निरीक्षण कर पीड़ित परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों को आवश्यक निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में पीड़ित परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद हैं, कंपनी कमांडर संतोष डोंगरे ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार का हालचाल जाना और वहां सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ के जवानों को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश भी दिए।
सीआरपीएफ रामपुर की 239 वीं बटालियन के जवान यहां सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद हैं, वहीं सीआरपीएफ ने अपना कैंप कार्यालय रोहई स्थित एक विद्यालय में बनाया हुआ है। वहीं कंपनी कमांडर संतोष डोंगरे ने सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया और संबंधित को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जवानों से कहा कि सुरक्षा में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाए।