फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मैंडू क्रासिंग सुबह से शाम तक रहा बंद, आवागमन रहा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन द्वारा कासगंज से मथुरा के बीच रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कस्बा मैंडू के निकट रेलवे क्रासिंग पर मरम्मत की गई। इस दौरान सुबह से फाटक बंद रहा। यह फाटक मंगलवार की शाम को खोला जाएगा। फाटक बंद होने के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि सर्दियों के मौसम में ट्रैक फैक्चर की घटनाएं होती रहती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा पहले चरण में मथुरा से कासगंज के बीच ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है। सोमवार सुबह आठ बजे कस्बा मैंडू रेलवे क्रासिंग पर पैकिंग मशीन की मदद से मरम्मत काम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो कि देर रात तक जारी रहा। मरम्मत का काम मंगलवार को पूरा होगा। इस कारण बड़े व छोटे वाहनों को अन्य मार्गों से गुजरना पड़ा। लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ा। कस्बा बाजार में वाहनों के आवागमन के चलते जाम के हालत बने रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें