फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अनावश्यक रूप से शिक्षकों को स्कूल नहीं बुलाएं कॉलेज संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के प्राइवेट और शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों को बेवजह बुलाकर परेशान किया जा रहा है, बजकि कोरोना वायरस को लेकर जारी अलर्ट के बाद सभी स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
इसे लेकर अब डीआईओएस ने सभी स्कूल कॉलेजों के स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि वह जरूरत पड़ने पर ही शिक्षक को बुलाएं अन्यथा शिक्षक से अगर कोई काम कराना है तो उसे वह काम देकर घर से पूरा कराएं ।
विज्ञापन

देशभर में को कोरोना वायरस को लेकर लोगों में ख़ौफ नजर आ रहा है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए शासन ने सारी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं,लेकिन जिले के प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधक अपनी मनमानी कर रहे हैं। स्कूल में विद्यार्थियों के ना होने के बाद भी हर शिक्षक को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उसे स्कूल के अंदर छह घंटे तक बिठाने के बाद पूर्व की तरह से छोड़ा जा रहा है, जो कि कोरोना वायरस को देखते हुए ठीक नहीं है। डीआईओएस सुनील कुमार ने निर्देश जारी किए हैं कि शिक्षकों को बेवजह स्कूल में ना बुलाया जाए। अगर उनके लिए कोई काम है तो उन्हें वह काम घर के लिए दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें