फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से कार सवार आधा दर्जन लोग घायल

विज्ञापन
हाथरस: अनीगढ़ी के निकट सड़क दुर्घटना के बाद पडे़ घायल। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार सवार आधा दर्जन लोग जख्मी
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव अनीगढ़ी के पास हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र अनीगढ़ी के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार को रौंद दिया, जिससे कार में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और फिर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिल्ली निवासी विष्णु गुप्ता व नरेंद्र गुप्ता पुत्रगण सुरेशचंद्र गुप्ता, स्नेहलता गुप्ता पत्नी नरेंद्र गुप्ता यहां हाथरस अपनी रिश्तेदारी में आए थे। यह सभी कार में सवार होकर आगरा की ओर मंगलवार की दोपहर को जा रहे थे। इनके साथ बस स्टैंड निवासी मधू पत्नी सतीश व सतीश के अलावा आगरा निवासी ममता पत्नी सुनील गुप्ता भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी कार जैसे ही अनीगढ़ी के निकट पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार को रौंद दिया और ट्रैक्टर कार को रौंदते हुए गड्ढे में ले गया। यह देख स्थानीय लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें