फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जेल में दुरुस्त मिली सफाई और खाने-पीने की व्यवस्था

विज्ञापन
हाथरस : अलीगढ़ जिला कारागार का निरीक्षण करते जिला जज, डीएम, एसपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला जज, डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से अलीगढ़ जिला कारागार का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाएं देखीं। जनपद न्यायाधीश ने कारागार अधीक्षक को निर्देशित भी किया। जेल में सफाई और खाने-पीने की व्यवस्था सही मिली।
जिला जज सुनील कुमार सिंह प्रथम, डीएम रमेश रंजन और एसपी विनीत जायसवाल ने जिला कारागार अलीगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जनपद न्यायाधीश ने बंदियों से उनकी तारीख पेशी के संबंध में जानकारी की और उनकी हिस्ट्री टिकटों को देखा। कुछ हिस्ट्री टिकटों पर अग्रिम तिथि अंकित नहीं थी और कुछ बंदियों के डाक टिकटें भी जीर्ण-क्षीर्ण पाए गए। इस सिलसिले में कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि हिस्ट्री टिकटों पर अग्रिम तिथि अंकित करें और जो टिकटें जीर्ण-क्षीर्ण हो गए हैं, उनको बदलवाएं। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ बंदी मास्क नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक को सभी बंदियों को मास्क लगवाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय देखा गया कि जो बच्चे अपनी मां के साथ रह रहे हैं। उनके टीकाकरण से संबंधित कार्ड को देखा गया तो पाया कि टीकाकरण नियमित रूप से किया जा रहा है। वरिष्ठ चिकित्सक को बंदियों, महिला बंदियों और बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में साफ-सफाई सही पाई गई। इस मौके पर सीजेएम शिवकुमारी, कारापाल प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें