फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गर्मी ने छुड़ाए पसीने, बारिश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जून के अंत में गर्मी इस कदर बढ़ गई है कि लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। हर रोज बढ़ते तापमान के चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। गर्मी से बचने के लिए लोग तमाम उपाय कर रहे हैं। वहीं अन्नदाता भी फसलों की बुआई व अन्य काम के लिए बारिश आने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

जून माह में हर रोज तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। दोपहर में गर्मी से बचने के लिए लोगों को घरों में कैद होना पड़ रहा है। लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोगों को गमछे, कैप आदि लगाने पड़ रहे हैं। इसके अलावा लोग पूरी तरह से शरीर को ढक कर निकल रहे हैं। एसी, कूलर, पंखा आदि में लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पेय पदार्थों के सहारे गले को तर कर रहे हैं। रात में उमसभरी गर्मी के कारण लोग चैन से नहीं सो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें