न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मनमानी के आरोप में बीएसए ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एबीएसए सिकंदराराऊ की रिपोर्ट पर की गई है। जूनियर हाईस्कूल नावली के निलंबित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को बीआरसी हाथरस से संबद्ध किया गया है।
सिकंदराराऊ में गांव नावली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मृदुल कुमार की ड्यूटी नि:शुल्क पुस्तक वितरण में लगाई गई थी। कर्मचारी पर आरोप है कि उसके द्वारा ड्यूटी पर मनमानी करते हुए अधिकारी के आदेशों की अवहेलना की गई।
उसके खिलाफ एबीएसए सिकंदराराऊ की आख्या पर बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है। उस पर प्रदत्त दायित्वों का निर्वहन नहीं करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, सह कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने, बार-बार निर्देशों के उपरांत कार्य व्यवहार में सुधार नहीं करने के आरोप हैं।