फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: महिला को बनाया ठगी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र में बर्फखाना वाली गली में एक महिला को किसी ठग ने अपना शिकार बना लिया। ठग ने महिला से 1500 रुपये ठग लिए और फरार हो गया। महिला को इस बात का पता लगा तो वह रोने लगी। इसके बाद वह अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने ठग को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अहीर निवासी सीमा पत्नी सुम्मेर सिंह वृंदावन में रहकर अपने पति के साथ मेहनत मजदूरी करती है। उसका साढ़े तीन साल का बच्चा नगला अहीर में उसके सास-ससुर के पास रहता है। शुक्रवार को सीमा अपने बच्चे के हालचाल जानने के लिए नगला अहीर जा रही थी। तालाब चौराहे के पास से उसे एक व्यक्ति बातों में फंसाकर बर्फखाना वाली गली ले गया। यहां पर उस व्यक्ति ने महिला से कहा कि वह 1500 रुपये के चार हजार रुपये बना देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला लालच में आ गई और अपने पास मौजूद 1500 रुपये उस व्यक्ति को निकालकर दे दिए, जिसके बाद ठग वहां से रुपये लेकर फरार हो गया। महिला को इस बात का अहसास हुआ तो वह रोने लगी और फिर अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने उसको साथ लेकर ठग को शहर में कई जगहों पर तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली पहुंचने पर महिला की मदद करते हुए कोतवाल जगदीशचंद्र ने उसे 700 रुपये दिए, क्योंकि महिला के पास एक भी पैसा नहीं बचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें