हाथरस : एसपी ऑफिस में कोतवाली प्रभारी व क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक लेते डीआईजी अलीगढ़ दीपक कु?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को जिलेभर के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सावन मेला व ईद के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने के निर्देश दिए। लगातार गश्त करने व संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की बात पर आईजी ने जोर दिया।
पत्रकारों से बातचीत में डीआईजी दीपक कुमार ने बताया कि सावन मेला में काफी भीड़ रहती है। ईद भी आ रही है। सावन मेला व ईद को शांतिपूर्ण कराए जाने के लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वाले पर भी पुलिस की नजर रहेगी।
ईद के त्यौहार को लेकर आईजी ने कहा कि त्योहार रजिस्टर के अनुसार ही ईद के त्योहार के दौरान अनुबंध वाले पशुओं का ही वध करने की अनुमति होगी। इससे अलग कुछ भी नहीं होगा। इस दौरान एसपी विकास कुमार वैद्य और एएसपी प्रकाश कुमार सहित अन्य अधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे। संवाद