न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मां काली के विवादित पोस्टर के मामले में विश्व हिंदू महासंघ ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपा। इसमें फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई, निर्माता व एडिटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
महासंघ के जिला प्रभारी राजकुमार पाठक ने कहा कि हिंदू समाज अब देवी-देवताओं का अपमान अब नहीं सहेगा। इस पोस्टर से संपूर्ण हिंदू समाज में रोष व्याप्त है। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने फिल्म निर्माता लीना पर धार्मिक भावना को आहत करने का आरोप लगाया।
ज्ञापन देने वालों में अजय प्रधान, सुधीर गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय, प्रशांत सिंह, प्रखर वार्ष्णेय, अविनाश गुप्ता, माधव शर्मा, शालिनी पाठक, राजकुमार वार्ष्णेय, डॉ. राजेश भारद्वाज, डॉ. मुनेश चौधरी, देवेंद्र चौहान, संजू सिंह, सत्येंद्र पौनिया, मोनू भारती, वरुण वर्मा, राजेश वर्मा, रूपेश सिंह, शिवम, अनुज जैन आदि थे। संवाद