संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
गांव बघैना स्थित संविलियन विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन शनिवार को समारोह पूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व जिपं अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी, खंड शिक्षाधिकारी शुभम कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए भवन का लोकार्पण किया।
इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि बच्चे देश की धरोहर हैं। उन्हें गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा मिलना चाहिए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गान और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजवीर सिंह, ब्लाक महामंत्री केरम सिंह ने सभी मंचासीन अतिथियों का फूल माला व स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि बच्चे देश की धरोहर हैं। प्राथमिक शिक्षा ही बच्चों के भविष्य का आधार बनती है, इसलिए शिक्षकों का कर्तव्य है कि वह बच्चों को इस प्रकार की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दें कि वह उच्च पदों पर पहुंचकर देश प्रदेश की सेवा कर जनपद और सादाबाद विधानसभा क्षेत्र व अपने माता पिता का नाम रोशन करें। किताबी ज्ञान देने के साथ नैतिक, सांस्कृतिक की शिक्षा देना भी अति आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक बच्चों को सही ढंग से शिक्षा देंगे और अभिभावकों का सम्मान करेंगे तो निश्चित रूप से समाज में शिक्षकों का भी सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने बिजली न आने व खाद न मिलने की शिकायत भी की, जिस पर विनोद उपाध्याय ने उन्हें एकत्रित होकर सादाबाद पहुंचने के लिए कहा, जिससे कि अधिकारियों से वार्ता की जाए।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने शिक्षकों से अपील की कि वह अपने कर्तव्य का पूर्ण ईमानदारी से पालन करें और शिक्षा व्यवस्था में जो भी कमी है, उसका चिंतन करते हुए अपने दायित्व का निर्वाह पूरी ईमानदारी से करें।
कार्यक्रम का संचालन दुष्यंत यादव ने किया। इस मौके पर योगेश गौतम, सुभाष शर्मा, रूपेंद्र सिंह नंबरदार, राजेश गौतम, संजीव बधौतिया, राजवीर चौधरी गढ़ उमराव, जितेंद्र यादव, दीपलता, ऋतुराज, प्रेमचंद्र, प्रीती, गुंजन, राजवीर सिंह, राजवीर सिंह, अनिल कुमार, केरम सिंह, जितेंद्र सिंह, विजयवीर सिंह, संजीव चौधरी, बृजेश भारती, धर्मेंद्र सिंह, अशोक कुमार, पवित्र कुमार, योगेश यादव, शशि यादव, राकेश कुमार, गिरीराजशरण, हरेंद्र सिंह, रेखा वर्मा, शिखा शर्मा, गिरीश ठेंनुआ, प्रधान रनवीर सिंह, नरेश सारस्वत, पूरन सिंह, मोहित चौहान, राकेश कुमार, बंटी, रमेशचंद्र, डॉ. रामनिवास, चंद्रपाल, नीरज कुमार, सुरेंद्र कुमार, श्यामवीर सिंह, दिलीप कुमार, राजेश, रमेश, मान सिंह, मुकेश चौधरी, बलवीर सिंह आदि थे।