फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रत्येक रविवार को प्रत्येक सीएससी पर लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

विज्ञापन
हाथरस : स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर शुभारंभ करते सदर विधायक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। दो शहरी स्वास्थ्य केंद्रों समेत कुल 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों की नि:शुल्क जांच की गई। दूर दराज के इलाकों व मलिन बस्तियों में रहने वाले 724 पुरुष, 917 महिलाएं व 332 बच्चों सहित 1973 लोगों की जांच की गई। इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी पालन किया गया।
सदर विधायक हरी शंकर माहौर ने रानी का नगला और लाढ़पुर में आयोजित मेले का निरीक्षण किया। विधायक ने इन मेलों को काफी लाभकारी बताया। सीएमओ डॉ. ब्रजेश राठौर व एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार ने एहन व चिंतापुर का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि मेले में चिकित्सा अधिकारियों के साथ अन्य स्टाफ पूरी तरह मुस्तैद रहे। नोडल/ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुर कुमार ने बताया कि मेले में कोविड 19 की जांच, बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच व इलाज, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण, परामर्श सेवाएं आदि दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें