न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसश्री रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हाथरस की छात्रा कुमारी लवी वार्ष्णेय पुत्री केशव देव वार्ष्णेय कक्षा 10 ने मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लवी वार्ष्णेय ने रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज अलीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद स्तर से चयनित होकर प्रतिभाग किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य रेखा कुमारी व प्रबंधक अजय कुमार गर्ग ने छात्रा व मार्गदर्शक शिक्षिका साधना यादव व शिक्षक मनोज यादव को बधाई दी।
श्री रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हाथरस की छात्रा कुमारी लवी वार्ष्णेय पुत्री केशव देव वार्ष्णेय कक्षा 10 ने मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लवी वार्ष्णेय ने रतन प्रेम डीएवी इंटर कॉलेज अलीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद स्तर से चयनित होकर प्रतिभाग किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकेश अग्रवाल ने छात्रा को प्रतीक चिह्न व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
अब यह छात्रा 23 सितंबर को राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करेगी। प्रधानाचार्य रेखा कुमारी व प्रबंधक अजय कुमार गर्ग ने छात्रा व मार्गदर्शक शिक्षिका साधना यादव व शिक्षक मनोज यादव को बधाई दी। संवाद