न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/सादाबाद (हाथरस)।
कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत के साथ घर में घुसकर वादी के साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा के मोहल्ला गंगानगर निवासी लौकेश गौतम ने कोतवाली इसकी तहरीर दी ती। इस पर कोई सुनवाई नहीं होने पर एक याचिका न्यायालय में दाखिल की।
वादी ने कस्बा के गंगानगर मोहल्ला निवासी संजय गौतम की पत्नी सपना को कई बार उधार दिया था। सपना ने रुपया उधार लेने के बाद सही समय पर रुपये वापस भी कर दिए थे। इसी विश्वास के कारण उन्होंने उससे अप्रैल 21 में 25 लाख रुपये उधार लिए थे। जब उसने तगादा किया तो जनवरी 2022 में उन्होंने उसे 25 लाख रुपये का एसबीआई का चेक दिया था। उसने चेक को बैंक में जमा कर दिया। लेकिन चेक बाउंस निकला।
इस बारे में बताने पर सपना रुपये देने में टाल-मटोल करती रही। 23 जनवरी की शाम पांच बजे सपना उसके पति संजय, राम गोपाल, पुष्पा देवी एवं प्रेमवीर उसके घर में घुस आए और गंदी गालियां देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट भी की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। अब पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद