फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बच्ची की मौत के मामले में आरोपी झोलाछाप चिकित्सक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने बच्ची की मौत के मामले में आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ जिले के थाना इगलास क्षेत्र के गांव अखैपुर निवासी सुरेशचंद्र की डेढ़ साल की बेटी की एक झोलाछाप के इलाज से मौत हो गई थी। बच्ची के परिवार के लोगों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पीके विश्वास उर्फ डॉ. बंगाली को गिरफ्तार कर लिया और फिर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि बच्ची के मामले में पीके विश्वास उर्फ डॉ. बंगाली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें